लगातार 03 लूट के घटना में संप्लित 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत विगत लगभग 10 दिनों में अलग-अलग स्थानों में कुछ लोगों के द्वारा लूट के घटना को अंजाम दिये थे सभी लूट में हथियार डरा धमका कर लूट कारित किया गया। पहली घटना दिनांक 02-03/02/2024 के मध्यरात्रि दो अज्ञात आरोपियों द्वारा जय लक्ष्मी पेट्रोल पंप गरियाबंद में पेट्रोल पंप ऑपरेटर को पेट्रोल डालना है कहकर उठाया, उसी समय एक व्यक्ति पैसा दे-दो नहीं तो पिस्टल से मार दूंगा बोल कर विकी के 5 हजार रूपये एवं vivo कंपनी का मोबाइल को लूट कर भाग गया। इसी प्रकार ग्राम आमझर निवासी नीलकण्ठ सिन्हा जो गरियाबंद बैंक आया था दोपहर में केशोडार रोड थान मण्डी के आगे तीन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नीलकण्ठ को जंगल अंदर से जार सिर में बंदुक जैसे हथियार टिका कर जान से मान की धमकी देते हुए नगद 9000 रूपये एवं एक नग मोबाइल फोन को लूट कर ले गया था। लूट के आरोपियों का हौसला और बुलंद होते हुए दिनांक 08-09/02/2024 के मध्यरात्रि ग्राम केशोडार निवासी भोजराम गढ़िया के पर 03 अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी के दरवाजा खटखटवा कर बोला की हमारे गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है और हमारे साथी का तबियत खराब है। जिसे अस्पताल लेकर जा रहे है, प्यास से तड़प रहे है। बोलने पर दरवाजा खोला तो तीन लोग दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया। एक आदमी प्रार्थी के पकड़कर चाकू एवं दूसरा सिर पर देशी कट्टा टिकाया और चुप रहना नही तो मार दूंगा कर धमकी देते हुए 03 नग मोबाइल, एक जोडी सोने की ईयर रिंग बाला झुमका, 03 नग सोने का फूल्ली, 06 नग चांदी का बिछिया, 02 नग चांदी का पायल व नगदी 2500 रुपये को लूट कर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में धारा 392,394,457,506,34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा इन्वेस्टिगेशन हेतु राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारियो का 04 टीम गठित किये थे। जिसके परिणाम स्वरूप 04 टीमों के द्वारा अलग-अलग संदेहीओं से पुछताछ कर रहे थे। इसी दौरान संदेही आरोपी 01) साजिद खान 02) असद खान 03) राजेश साहनी 04) नागेश्वर उर्म नानू सिन्हा 05) 06) फन्नीया प्रधान 07) अजय पाल 08) सन्नी अग्रवाल 09) अभिनव देवांगन से कड़ाई से पुछताछ करने पर अलग-अलग सूट के घटना कारित करना स्वीकार किये और बताया की लूट के दौरान हम लोगो के द्वारा पीड़ित को डराने के लिए एयर गन, चाकु का इस्तमाल किये है साथ ही साथ इस काम के लिए स्वीष्ट डीजायर कार, 04 मोटर सायकल का उपयोग कर पीडित से झुमका, बिछिया, मोबाइल, नगदी पैसा को लूट ले गये थे। घटना में प्रयुक्त एयर गन, चाकू, स्वीप्ट डीजायर चार, 04 मोटर सायकल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240213-WA0033.mp4
   
   उक्त कार्यवाही में थाना गरियाबंद पुलिस स्टाफ एवं स्पेशल टीम गरियाबंद का सराहनीय योगदान रहा।
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240213-WA0034.mp4
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version