कांग्रेस शासन में घोटा जा रहा है लोकतंत्र का गला-   वी रामाराव

कोरबा (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 400 स्थानों पर जबरदस्त चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भाजपा ने बस्तर में अपने चार साथियों की षडयंत्र पूर्वक हत्या के विरोध में जन जागरण के उद्देश्य से यह आंदोलन किया। कोरबा में आंदोलन का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी वी रामाराव, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, दर्री प्रभारी संदीप सहगल , कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दर्री मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, बालकों मंडल अध्यक्ष बालक सिंह तोमर एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया।

कोरबा में सीतामनी गौ माता चौराहा और दर्री राजमाता सिंधिया चौक में दोपहर 2:00 से 4:00 तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रामा राव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र उजागर होने लगा है। नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से

भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध जरूरी है। आज का चक्काजाम कांग्रेस की बदनियती के खिलाफ जनहुंकार है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जब जब कांग्रेस की सरकार आई है, राजनीतिक हत्याओं का दौर चला है। 2003 के पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो जयस्तंभ चौक पर हुई राजनीतिक हत्या छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है और जनता ने 15 वर्षों के लिए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब कांग्रेस की मौजूदा सरकार में भी राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो चुका है। 1 महीने में भाजपा के 4 नेताओं की नृशंस हत्या की गई है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में 400 स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश भर में जनता हमें समर्थन दे रही है। शांत छत्तीसगढ़ की स्थापना के लिए जनता भागीदारी कर रही है।

इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए कांग्रेस सरकार ने बहुत कोशिश की लेकिन इतने बड़े आंदोलन के दौरान जनता को तकलीफ नहीं होने दी गई। आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस फायर ब्रिगेड, बच्चों के स्कूली वाहन नहीं रोके गए। हम जनता के हित में आंदोलन कर रहे हैं और जनता यह समझती है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार साजिश के तहत हमारे नेताओं की सुरक्षा घटा रही है। हम आज प्रदेश भर में चक्काजाम आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जागरूकता आये। जनता हमारे साथ है। हम राज्य में अमन चैन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने विषय से ध्यान भटकाने के लिए एनआईए जांच के लिए पत्र लिखा है। उन्हें एनआईए पर भरोसा है तो झीरम जांच का विरोध क्यों करते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की हत्या सीधे तौर पर साजिश है और एक माह में हमारे 4 साथियों की हत्या इसी साजिश का परिणाम है।

समूचा बस्तर खून से लथपथ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब इस कांग्रेसी शासन के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसने कोई काम नहीं किया। जन घोषणा पत्र की सारे घोषणाएं कचरे की टोकरी में डाल दी गई हैं और जब कांग्रेस को अपनी हार का भय सता रहा है तो लोकतंत्र को दबाकर तानाशाही तरीके से सत्ता बचाए रखना सवा 4 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए अपनी विफलताओं के कारण सुनिश्चित हार के डर से तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। बस्तर में हमारे चार साथियों की हत्या इसी षड्यंत्र का एक हिस्सा है। मगर भाजपा का कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से हर साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भूपेश बघेल की सरकार कितने भी षड्यंत्र करे लेकिन लोकतंत्र के रखवाले भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version