सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी – रूप कुमारी चौधरी

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महासमुंद लोकसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी पहली बार राजिम पहुंची। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से समर्थन भी मांगा। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार राजिम पहुंची श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। लोकसभा चुनाव में मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मैं आपके बीच सहयोग और समर्थन लेने पहुंची हूं। सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल उल्लेखनीय और उपलब्धियों से भरा रहा है। मोदी सरकार ने अन्योदय के सिद्धांत के साथ हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी केंद्र सरकार ने उज्जवला, जनधन, सुकन्या सहित कई योजना लागू की। प्रदेश में बनी भाजपा सरकार ने भी दी महीने में ही वादे पूरे किए। जल्द ही महतारी वंदन और धान के अंतर की राशि मिलेगी। आज हम गर्व से लोगो के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिना सकते है।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 पार के बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है। एक एक सीट महत्वपूर्ण है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबका साथ और सबके विश्वास के साथ भाजपा महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। राजिम विधानसभा से पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाएंगे।

इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, राहुल सेन, महेश यादव, चिरजीव देवांगन, सोम प्रकाश साहू, विकास साहू, रेखा सोनकर, प्रशांत श्रीवास्तव, सागर मयाणी,
सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, मधु नत्थानी, खुशी साहू, देवकी साहू, शरद पारकर, पुरण साहू, कमलेश साहू, लिकेश साहू, गौतम शर्मा, पुष्पा गोस्वामी, नेहरू साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version