गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोक आस्था सेवा संस्थान द्वारा पीएचएफ के सहयोग से होटल सिटी रेजेंसी गरियाबंद में एक दिवसीय संगवारी महिला मंच के मुखियाओं की कार्य जिम्मेदारी पर नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात सभी के परिचय के साथ किया गया तत्पश्चात संस्था के सचिव लता नेताम द्वारा SMM की ढांचा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संगवारी महिला मंच का ब्लॉक एवं जिला स्तर का गठन किया गया । जिसका उद्देश्य महिला एवं बच्चो के उत्थान के लिए तत्पर रहेगा , शासन के नियम कानूनों, योजनाओं की क्रियान्वयन हेतु गरीब वंचित, पीड़ित वर्ग तक पहुंच बनाने का संकल्प लिया गया । संस्था के अध्यक्ष हेमनारायण मानिकपुरी ने संगवारी महिला मंच क्लस्टर, ब्लॉक, जिला स्तर के सदस्यों के कार्य वा जिम्मेदारी के बारे में समझ बनाया । उपस्थित लोगों के द्वारा छुरा एवं गरियाबंद ब्लॉक के लिए सदस्यों का चयन किया गया। चयनित सदस्यों द्वारा जिला संगवारी महिला मंच के सदस्यों का चयन किया गया और सभी की कार्य जिम्मेदारी का निर्धारण कर कार्य की वार्षिक कैलेंडर बनाया गया । मंच द्वारा अलग अलग स्तर में लोगो की समस्या को लेकर संवाद करने के साथ साथ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया ।
लोक आस्था सेवा संस्थान के द्वारा एक दिवसीय विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



