सभी निर्माण कार्य समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता पूर्वक हो-कलेक्टर
यदिंद्रन नायर
बीजापुर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बन रहे सड़क, पुल पुलिया का विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को स्वयं उपस्थित होकर सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय -सीमा मैं पूर्ण करने एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए। वही कार्यों में बाधा डालने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करने सहित जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट में डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में पर्याप्त मजदूरों की संख्या एवं आवश्यक मशीनरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए, बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण एवं ठेकेदार उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
