छुरा(गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला विद्या मंदिर लोहझर में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जायेगा।इस दौरान वरिष्ठ शिक्षको को शाल व श्रीफल से सम्मान किया जायेगा।समाजसेवी मनोज पटेल,रेखराम ध्रुव,पुनितराम ठाकुर,ने बताया कि 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला लोहझर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।जिसमें पुलिस जवान देवशरण नेताम ग्राम बोरियाझर सम्मान कार्यक्रम सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।उनका कहना है कि मैं गरीब घर से होने के बाद भी आज मैं नौकरी में हूं।जिस मंजिल में पहुंचने का आज पूरा सहयोग शिक्षक का है।समाजसेवी द्वारा शिक्षक सम्मान दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। उन्होने इस कार्यक्रम से सभी को शामिल होने की अपील की हैं।
There is no ads to display, Please add some


