गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चोरी के प्रकरणो में आरोपीयो का पतासाजी कर प्रकरण निकाल करने एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में थाना फिंगेश्वर में दिनांक 26.08.2023 को प्रार्थी गीतेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 22 वर्ष साकिन गोकुल धाम फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25.08.23 के रात्रि 08.00 बजे से 26.08.23 के सुबह 07.00 बजे नया बस स्टैण्ड फिंगेश्वर के यात्री प्रतिक्षालय के बाजु में सुरज नास्ता होटल का दुकान है जिसमें ग्राहको के बैठने के लिए लोहे का बेंच 05 नग तथा 01 नग लोहे का स्टुल किमती करीबन 3,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध कमांक 261/ 23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचनाक्रम में दौरान माल मुल्जीम पतासाजी दौरान संदेही मिलन देवार को थाना तलब कर पुछताछ करने पर 03 नग लोहे का बेंच जुमला किमती 3,000 रूपये को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी मिलन देवार पिता छन्नु देवार उम्र 27 वर्ष साकिन देवारपारा फिंगेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया जाता है।

इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियो के विरूध्द भी लगातार कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.10.2023 को देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बोरसी का किशोर निषाद अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु छुपाकर रखा है कि सूचना तस्दीक पर थाना फिंगेश्वर स्टाफ ग्राम बोरसी किशोर निषाद के घर के पास पहुचकर रेड कार्यवाही करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 7.560 लीटर कीमती 3,360 रु. को आरोपी के कब्जे से जप्त कर से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से अपराध क्रमांक 337/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि खुमान लाल महिलांग, प्रहलाद ठाकुर, प्र०आर० विजय यादव, आरक्षक लोकेश साहू, रोशन साहु, सुरेन्द्र नेताम, सुर्यकांत कुर्रे, सै० यशवंत पटेल नीलकंठ टांडेकर, मन्नु साहु, म०आर० लक्ष्मी ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version