बड़ी संख्या में अभिभावक रहे मौदूज
माता पिता, समाज और मातृभूमि की सच्ची सेवा हेतु लिया गया संकल्प
करन अजगल्ले
मालखरौदा(गंगा प्रकाश)। 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती वन्देमातरम आदर्श विद्यालय में धूमधाम से मनाया गई, जहां सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा जी की तैलचित्र पर दिप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाI
इस अवसर पर वन्देमातरम आदर्श विद्यालय द्वारा भक्त माता कर्मा जी को समर्पित सकल्प पत्र का वाचन प्राचार्य बी. डी. मेहेर द्वारा कराया गया और उपस्थित सभी अभिभावकों ने सामूहिक रूप से माता-पिता, समाज व मातृभूमि की सच्ची सेवा करते हुये राष्ट्र की गौरव को बढ़ाते रहने का संकल्प लिए I अंचल का यह पहला विद्यालय होगा जहां आज 18 मार्च शनिवार को भक्त माता कर्मा जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया जहां बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे और मातृत्व को समर्पित राष्ट्र गौरव की सामूहिक संकल्प लिए I
संकल्प पत्र में उल्लेखित था-
हे भक्त माता कर्मा, आपकी भक्ति और शक्ति कि प्रेरणा हमें निरन्तर मिलती रहेI
हमें इस काबिल बनाना माँ, कि हम हमेशा अपने माता पिता, समाज और अपनी मातृभूमि की सच्ची सेवा कर राष्ट्र की गौरव को बढ़ाते रहेI
हे माँ हमें भी उस लायक बनाना कि हम भी परमात्मा को किसी न किसी रूप में पा सकेI
आपके शुभ जयंती पर हम मंगल कामना करते है कि हमारा सम्पूर्ण राष्ट्र खुशहाल रहेI
भक्त माता कर्मा जी की जयंती उत्सव में उपस्थित सभी अभिभावकों का वन्देमातरम आदर्श विद्यालय के संचालक लालू गबेल ने आभार व्यक्त कियाI
There is no ads to display, Please add some


