मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्कूली बच्चों का करें स्वास्थ्य परीक्षण

पीएम जनमन के तहत कमार एवं भूंजिया परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से करें लाभान्वित

किसानों को खाद बीज पर्याप्त मात्रा में कराएं उपलब्ध

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के हितग्राहियों को वितरित वन अधिकार पट्टों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इसे डिजिटल रूप में ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक में डिजिटलीकरण के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटलीकरण के प्रगति की जानकारी लेकर सक्रियता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को कार्य की मॉनिटरिंग भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में बरसात के मद्देनजर मौसमी बीमारियों से स्कूली बच्चों को सुरक्षित करने के लिए स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य टीम लगाकर हेल्थ चेकअप करने एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए  हैंड सेनिटाइजेशन के बारे में भी जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज के लिए शासन द्वारा बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने अधिक टीम लगाकर सक्रियता के साथ छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एडीएम अरविंद पांडे, संयुक्त कलेक्टर द्वय पंकज डाहिरे, राकेश गोलछा सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला अधिकारीगण मौजदू रहे।

          समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएम जनमन के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में निवासरत पिछड़ी जनजाति कमार एवं भूंजिया परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ई केवाईसी, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट एवं आवास जैसे अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता के लिए सभी समितियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद बीज का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी नियमित निगरानी रख कर आवश्यकतानुसार खाद बीज के भंडारण एवं उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को खेती किसानी के कामों में सहूलियत होगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल क्षति के दौरान किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए शासन द्वारा संचालित पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी अमलों को सक्रिय होकर किसानों को फसल बीमा के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version