मनोज सिंह ठाकुर पिछले 5 वर्षो से पत्रकारिकता क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. वो दैनिक अखबार धनजय टाइम्स के प्रधान संपादक थे. अखवार पर प्रदेश बड़े बड़े मुद्दों पर खबर प्रकाशित करते हैं।

गरियाबंद / छुरा (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह ठाकुर हमारे बीच नहीं रहे. सोमवार 10 जून 2024 को सुबह 5 बजे हार्ट अटैक आने से अचानक उनका निधन हो गया. जिले भर में उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस कड़ी में छुरा के विश्राम गृह में आज बुधवार को धनजय टाइम्स के दिवंगत संपादक/पत्रकार मनोज सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी पत्रकारों ने एक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि दी. मनोज सिंह ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि देते हुएस्थानीयपत्रकार

इस दौरान सभी उपस्थित पत्रकारों ने उनकी प्रस्तुतिकरण को याद किया जो बड़ी से बड़ी खबर को अपनी भाषा शैली से लोगो को प्रभावित करती रही. कुछ पत्रकारों ने उन्हें कहा कि मनोज सिंह ठाकुर एक नाम नहीं बल्कि पत्रकारिता की पाठशाला थे, जिनसे सभी ने पत्रकारिता के अध्याय सीखे हैं. धनजय टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि देने गरियाबंद जिले मुख्यालय के पत्रकार भी शामिल हुए. शाम 5 बजे विश्राम गृह पर श्रद्दांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव, अशोक दीक्षित, तेजस्वी यदु, कुलेश्वर सिन्हा, प्रकाश कुमार यादव, उज्ज्वल जैन, अजय दीक्षित,मेष नंदन पांडेय, रेवेंद्र दीक्षित, येगेश्वर जांगड़े, धर्मेन्द्र यादव, गोल्डन यादव, विकास ध्रुव,गरियाबंद से चंद्रहास निषाद, मनोज गोस्वामी, मोती पटेल, राकेश देवांगन, अजय देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव ने उनके उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मनोज सिंह ठाकुर के दु:खद निधन को पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति बताया. अशोक दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें प्रिंट मीडिया जगत का वह तारा बताया जो कभी अस्त नहीं हो सकता. उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद आते रहेंगे. वह हमारे बीच भले ही न हो मगर उनकी बेबाक टिप्पणी का हर कोई कायल रहा है. उपस्थित समस्त पत्रकारो ने दो मिनिट का मौन रख व कैंडल जलाकर अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि मनोज सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा/लोकसभा चुनावों पर उनकी रिपोर्टिंग देखी गई थी। उन्होंने राजनीति के कई दौर देखे और दर्शकों को अपनी राजनीतिक आंखों से घटनाओं का साक्षी बनाया. उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्‍ट और विश्‍वसनीय कलमों में से एक पत्रकार माना जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version