गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।कसडोल विधानसभा के जनहितैषी लोकप्रिय भाजपा नेता पवन साहू के कुशल नेतृत्व में भाजपा मंडल लवन के कार्यकर्ताओ द्वारा टीम गली गली ,मोहल्ले मोहल्ले एवं घर घर चौक चौराहे में सभा कर मतदाता एवं आम जनता को जांजगीर चाम्पा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट देने की अपील लगातार किये जा रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पवन साहू एवं उनके कार्यकर्ताओं का तूफानी अंदाज में प्रचार प्रसार जारी है।प्रचार प्रसार के दौरान लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, छाया विधायक धनीराम धीवर, विजय यादव मण्डल अध्यक्ष लवन,विनोद पटेल, उत्तम साहू,सुनील टोन्डरे ,संध्या राजेत्री महिला मोर्चा महामंत्री लवन,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम उपस्थित रहा।सभा को संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि कमलेश जांगड़े दीदी को जिताना है नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है कि जोरदार नारे लगाते हुए दिखे।
There is no ads to display, Please add some


