गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फरवरी बजट सत्र के दौरान विधान सभा परिसर में शिक्षकों के रिक्त 33 हजार पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा कर राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दे दी लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर वर्तमान में अध्ययनरत ठ.म्क व क्.म्स.म्क सत्र 2023-25 के प्रशिक्षार्थी उप मुख्यमंत्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले अभ्यर्थियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या मे वैकेंसी आने पर आने वाले कुछ वर्षों तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में विराम लगने की संभावना है, जिसकी वजह से उनके भविष्य पर शिक्षक न बनने का खतरा मंडरा रहा है। इससे वर्तमान में अध्ययनरत सत्र 2023-25 के लगभग 25000 ठ.म्क क्.म्क. प्रशिक्षार्थी इस भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं, चूंकि शिक्षक भर्ती परीक्षा के समय सत्र 2023-25 के अभ्यर्थी ठ.म्क व क्.म्स.म्क के अंतिम वर्ष पाठ्यक्रम में होंगे।अतः उन्हें आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल करने तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त समय की मांग को लेकर ठ.म्क क्.म्क प्रशिक्षार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा।
There is no ads to display, Please add some


