गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के बयान को हास्यापद बताते हुए कहा है कि सीएम भूपेश बघेल नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी घोषणा वीर है। मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जनता के लोकलुभावन वादे तो किए लेकिन उन वादों को कभी भी पूरा नहीं किया उन्होंने कहा कि विदेश से काला धन वापस लाने हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने, महंगाई कम करने, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, किसान की आय दोगुना का और महिला सुरक्षा जैसे कई वादे किए थे। पूरा देश देख रहा है कि 9 साल में मोदी सरकार ने इन वादों को पूरा नहीं किया। जनता को राहत नहीं दी गई उल्टे मोदी सरकार ने इन समस्याओं को कई गुना बढ़ा दिया। श्रीमती साहू ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने जितने वादे किए हैं चार साडे 4 साल के कार्यकाल में लगभग सभी वादे पूरे कर दिए। किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई की कर्ज माफी, किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य 2640 रूपए देने, हाप बिजली बिल, 2500 बेरोजगारी भत्ता, ₹2 किलो की दर से गोबर खरीदी, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था के साथ नए स्कूल कॉलेज, स्वास्थ्य सुविधा में अभूतपर्वत विस्तार, हाट बाजार क्लीनिक, मोबाइल क्लीनिक, महिला समूह और युवाओं को रिपोर्ट के माध्यम से रोजगार देकर ना सिर्फ वादों को पूरा किया बल्कि प्रदेश की जनता को नित नई सौगात भी दी। जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण को याद रखना चाहिए कि रमन सिंह के वादे 15 साल के शासनकाल में भी पूरे नहीं हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव को खुद कर रिपोर्ट कार्ड भी देखना चाहिए। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें बार-बार रद्द हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। यात्री हलकान हैं। इसके बावजूद बिलासपुर के सांसद व भाजपा अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा के 9 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। साव समेत सभी भाजपा सांसदों ने आम जनता को राहत देने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्य की परंपरा संस्कृति के संरक्षण के लिए भूपेश सरकार ने अभिनव प्रयास किए हैं। कर्मा जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, तीजा जैसे पर्व अवकाश भी घोषित किया गया।
वादे भूल कर जनता को धोखा देने में अव्वल है भाजपा – श्रीमती पुष्पा साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
