अभ्यर्थियों को किया गया चुनाव चिन्ह आबंटन

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 06 मोहभट्ठा में रिक्त पार्षद पद के निर्वाचन हेतु नामांकन फार्म जमा करने का अंतिम तिथि 09 जून 2023 तक कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए। 12 जून 2023 को दोपहर 03.00 बजे तक अभ्यर्थियों का नाम वापसी का समय निर्धारित था। आज 12 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा की उपस्थिति में उक्त निर्धारित अवधि में नाम वापसी हेतु 04 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें इण्डियन नेशनल कांग्रेस से सुलेख वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से शिव पाटिल, शिव कुमार साहू, नंद किशोर साहू के द्वारा नाम वापस लिया गया।
नाम वापसी पश्चात अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया, जिसमें से धरम वर्मा को इंडियन नेशनल कांग्रेस (पंजा छाप), लक्ष्मण यादव को भारतीय जनता पार्टी (कमल फुल छाप) एवं रमेन्द्र कुमार वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी को दो पत्ती छाप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।  कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने तीनों अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन सम्मपन्न करने की अपील किए हैं, उन्होने तीनों प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि प्रचार-प्रसार के दौरान किसी भी प्रकार के मार-पीट, झगड़े, दंगे न हो इसका विशेष ध्यान रखें एवं चुनवा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाएं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुरुचि सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version