बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

क्लॉस में टॉप फाईव आने वालों को किया गया सम्मानित डोंगरगांव

 

धनंजय गोस्वामी

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। नगर की अग्रणी इंग्लिश मीडियम स्कूल बीपीएस पैरेन्ट्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार 27 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मेम्बर गिरीश सोनी, संदीप कुमार जैन, बालकृष्ण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अपनी अपनी क्लॉस में टॉप फाईव में आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल तथा मूमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य नीलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में घोषित कक्षावार परीक्षा परिणाम में बच्चे व पालकगण काफी उत्साहित नजर आये। इसके साथ ही सभी पालकों ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाया। स्कूल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार क्लॉस नर्सरी में गीतांशी यादव, जिज्ञासा मेश्राम, प्रियांशी वारके, शशांक श्रीवास्तव, लिपक्षित हिरवानी, क्षितिज पाण्डेय् तथा लाव्याशं साहू ने संयुक्त रूप से प्रथम, नक्श श्रीवास, अंश शर्मा व चैतन्य साहू ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रिशा देवांगन ने तृतीय, क्लॉस एलकेजी सेक्शन ए में अर्पित देवांगन, हेतिका साहू, मान्या देवांगन, प्रियांशु मेश्राम, विवांशिका साहू तथा याचना रामटेके ने संयुक्त रूप से प्रथम, भावनेश मास्कर, प्रणव कुमार तथा विधि महोबिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अवनि बोरकर व रियांश साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थाान प्राप्त किया। क्लॉस एलकेजी सेक्शन बी में आशुतोष सोनी, भौमिक पटेल, भूमि साहू, काव्या सैनी, शिवांश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रथम, एकांश, काव्या पटेल व साक्षी  पटेल ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा गरिमा सिन्हा व पियांशु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थाान, क्लॉस यूकेजी सेक्शन ए में आराध्या बोरकर, याचना साहू, दिव्यान्त नेताम, मयंक साहू व जान्हवी ने संयुक्त रूप से प्रथम, विधित अगवाल व लक्ष्य गवर्नर ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हुमिशा हिरवानी व रूद्रांश साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार क्लॉस यूकेजी सेक्शन बी में चित्रा सिन्हा, दिशा पंसारी, गीतांश साहू, मानवीय साहू व तृप्ति पटेल ने संयुक्त रूप से प्रथम, अनुश्का साहू व ख्याति देवांगन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान,  क्लॉस वन सेक्शन ए में आरूषी धनकर, अयाशं धनकर, गगन साहू, नितीन राणा व शुभ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रथम, हेजल साहू, कशिश साहू, निहित साहू व शाश्वत सिंग ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा जास्मीन साहू व पल्लवी साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्लॉस वन सेक्शन बी में अभिनव कुमार, गुंजीता पटेल, मानसी सिन्हा,   नोशिका सिन्हा व साक्षी साहू ने संयुक्त रूप से प्रथम, गगन लेंझारे, हेमराज पटेल व तेजस्वनी निषाद ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा काव्याशं साहू ने तृतीय स्थान, क्लॉस टू सेक्शन ए में चुनाक्ष साहू, घनिका गुनेन्द्र, लक्ष्य साहू व टिंकू देवांगन ने संयुक्त रूप से प्रथम, चंचल रावटे ने द्वितीय तथा तनीशा राजपूत ने तृतीय, क्लॉस टू सेक्शन बी  में आरजू खान, अदिति सोनी, भव्याशं साहू व पुलकित साहू ने संयुक्त रूप से प्रथम,  आराध्या बघेल व दलेश्वर साहू ने द्वितीय तथा अरनाज अंसारी व सुरभि साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान, क्लॉस टू सेक्शन सी में प्रिंस कौशिक, तारूणी करसेल व  वंशिका ने संयुक्त रूप से प्रथम, रूहन बोरकर, शिवांगी सिन्हा व तक्षराज साहू ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा लावण्या निषाद, नवीन, निखिल साहू व साक्षी भूआर्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा क्लॉस थ्री सेक्शन ए में रघुवेन्द्र साहू ने प्रथम, प्रियांशु साहू ने द्वितीय व भावेश सिन्हा व युग साहू ने तृतीय, बी सेक्शन में टिया देवांगन ने प्रथम, धैर्य रामटेके व खुशबू साहू ने द्वितीय व रेणु नायक ने तृतीय, क्लॉस फोर सेक्शन ए में काव्या साहू ने प्रथम, सभ्य साहू ने द्वितीय तथा दिनिश गंधर्व व बिरेन्द्र साहू ने तृतीय, सेक्शन बी में अंशुमन श्रीवास्तव ने प्रथम, तान्या राजपूत व लव्य साहू ने द्वितीय तथा देवांशु गुनेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा क्लॉस सिक्स में आफरिन खान ने प्रथम, वैभवी ठाकुर ने द्वितीय व तेजस्व राजपूत ने तृतीय, क्लॉस सेवन में डिम्पल कोरे ने प्रथम, सत्यनारायण वर्मा ने द्वितीय व पुष्पेन्द्र सहारे ने तृतीय, क्लॉस नाईन में रोहन देवांगन ने प्रथम, शौर्य मेश्राम ने द्वितीय तथा हेमलता चंद्रवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त सफल विद्यार्थियों को स्कूल के सभी डायरेक्टरगणों, अभिाभावकों व स्टॉफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version