मैनपुर (गंगा प्रकाश)।बिंद्रानवागढ़ की विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जनक ध्रुव ने ग्राम कोपेकसा पीपरछेड़ी लोहारी दांतबाय रूवाड़ सेम्हारा कनसिंगी रसेला मेड़कीडबरी दादरगांव कनसिंगी में धुंआधार जनसंपर्क कर सरकार की योजनाएं बताया तथा जीत का आशीर्वाद मांगा इस दौरान क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
जनक ध्रुव ने इस दौरान पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया एवम कहा कि भुपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है।
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप जिला, तहसील, नवीन स्कूल, स्कूल भवन, हॉस्पिटल, सड़क, पुल पुलिया, भवन निर्माण जैसे अनेकों कार्यों का सौगात दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना सभी दिशाओं में कांग्रेस की सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल हॉफ किया। लघु वनोपज का समर्थन मूल्य का खरीदी, तेंदूपत्ता, कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी, बैगा, गुनिया, सिरहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शासकीय कर्मचारी तथा दाई दीदी क्लिनिक, धनवंत्री दवाई योजना जैसे कार्य के दम पर कांग्रेस पुनः सरकार बनाने जा रही है। आप सभी लोकतंत्र के प्रमुख त्योहार 17 नवंबर मतदान के दिन अपने घर से निकले एवम अपने मत अवश्य प्रयोग करे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी भुंजिया परियोजना के अध्यक्ष ग्वाल लाल सोरी जनपद सदस्य वीरेंद्र ठाकुर गुलशन जोन अध्यक्ष मूलसिंग पूना राम,किसनु राम सोरी राधेश्याम कपिल,लोकेश ठाकुर,यशवंत प्रजापति महेतर ठाकुर,ओमप्रकाश बलराम नागेश धनेश्वर संतोष ठाकुर राजाराम रामेश्वर निषाद बलराम मरकाम लोकेश ठाकुर संत राम सोरी मूल सींग भीखम नेटी मौजूद रहे। साथ ही बिन्द्रा नवागढ़ विधानसभा के तहत ग्राम रूवाड में बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनक ध्रुव के नेतृत्व में ग्राम रूवाड़ से भनेसरू राम, कुमार नेताम उनके अन्य साथी ने कांग्रेस में हुए शामिल।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version