कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सफाई अभियान में दी सहभागिता
उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों सहित पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई की। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी स्वयं सुबह 7ः30 बजे जिला कार्यालय परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की और स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी इस अभियान में शामिल होकर अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। जिला पंचायत परिसर में भी सीईओ सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। जिला कार्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में एडीएम एस. अहिरवार एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some
