समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन एवं प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासन प्रवर्तित योजनाओं की आम जनता तक पहुंच सुनिश्चित करने और छूटे हुए हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर चलित वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इसका क्रियान्वयन गम्भीरता व उच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बताया कि केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार इसके माध्यम से जिले में 17 दिसम्बर से किया जा रहा है। यह शासन की उच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है जिसका श्रेष्ठ क्रियान्वयन करने जिला स्तर एवं मैदानी स्तर अधिकारी अपना बेहतर प्रदर्शन करें। बैठक में कलेक्टर ने पेंशन के सभी लम्बित प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करने हेतु आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों के लम्बित मामलों का भी जल्द से जल्द निबटारा करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए राइस मिलरों के जरिए शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित करने कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए। इसके लिए धान संग्रहण केन्द्रों की सतत् मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 16.58 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जित किया जा चुका है तथा समितियों में 11.75 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जाना शेष है।

      बैठक में कलेक्टर ने ई-जन सूचना में सभी विभागों को आगामी 31 दिसम्बर तक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा राजस्व सहित विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण जल्द से जल्द करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ जाधव श्रीकृष्ण, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, बीएस उइके, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version