गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा(गंगा प्रकाश)।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा गरियाबंद जिलान्तर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक के रजकट्टी व छुरा ब्लॉक के भैरा नवापारा पाटसिवनी में आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू जनपद अध्यक्ष तोकेशवरी मांझी वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई गई इस गाड़ी के माध्यम से गांव.गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है।नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो भी गारंटी दी उसे जमीनी स्तर पर उतारा है और पीएम मोदी द्वारा शुरू की गईं योजनाओं को उन्होंने गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाया है। इस दौरान अतिथियों ने सभी सरकारी स्टालों का निरिक्षण भी किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर मिंजून साहू प्रकाश सिन्हा मंजू हरित सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर व भाजपा पदाधिकारी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
