गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड-फिगेंश्वर के ग्राम रजकट्टी एवं भेण्ड्री मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम रजकट्टी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र शासन से अधिकारी पंकज बोड़खे उपस्थित हुये। श्री बोड़खे द्वारा केन्द्रीय योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किया गया साथ ही उनके द्वारा कृषकों को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के माध्यम से कृषको से सहमति प्राप्त कर ग्राम रजकट्टी के कृषक ईश्वर साहू के 4 एकड़ में लगाए गए बरबट्टी एवं खीरा फसल तथा ग्राम भेण्ड्री के कृषक नेमीचंद साहू के 1 एकड़ मंे लगाए गए गेहूॅं फसल मे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन की उपयोगिता देखकर सभी किसान व ग्रामीण उत्साहित हुए। नेशनल फर्टिलाईजर लिमिटेड के सौजन्य से राज्य शासन द्वारा जिले मे एक ड्रोन आबंटित किया गया है जिसे जिले के प्रत्येक विकासखंडो मे प्रदर्शन किया जाएगा।
उप संचालक कृषि चंदन कुमार राय ने बताया कि ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी., सुक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक आदि का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है। यह हवा में प्रदूषण को कम करता है साथ ही मृदा एवं पर्यावरण के लिये सुरक्षित है। ड्रोन से रसायनो का छिड़काव सामान रूप से होता है, इससे फसलों को उर्वरक व दवाई की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की वृद्धि और पैदावार में सुधार होने के साथ-साथ समय की बचत होती है तथा लागत कम लगती है। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, श्रीमति मधुबाला रात्रे, जिलाध्यक् राजेश साहू, जनप्रतिनिधिगण राजू साहू, भागवत हरित, मनीष हरित, मिंजुम साहू, कंुजबिहारी साहू, उप संचालक कृषि चंदन रॉय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मनिष चौरसिया सहायक संचालक कृषि महेश पैकरा, रमेश निषाद, श्रीमती सीमा करचाम, एन.एफ.एल. के प्रतिनिधि राव, कृषक ईश्वर साहू, नेमीचंद साहू के साथ-साथ अन्य कृषकगण उपस्थित थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम सभा एवं भेण्ड्री में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव का किया गया प्रदर्शन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
