प्री बोर्ड की तैयारी के संबंध में प्रिंसिपलों की होगी समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के आवासविहीन परिवारों को आवास योजना से किया जाएगा लाभान्वित

कलेक्टर श्री छिकारा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी लेकर जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। पूरे देशभर सहित जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले में चल रहे संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकल्प यात्रा के सभी शिविरों में आयुष्मान कार्ड निर्माण, उज्जवला योजना पंजीयन, आधार अपडेशन, किसान क्रेडिट कार्ड एवं हेल्थ चेकअप कैंप गंभीरतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे शिविर में आने वाले लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आने वाले अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पाए जाने पर इलाज और दवाई वितरण भी की जाए। जिससे लोग गांव में ही शिविर के माध्यम से लाभान्वित होंगे। समय सीमा की बैठक में डीएफओ मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्री-बोर्ड की तैयारी के संबंध में होगी समीक्षा –

उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान के तहत बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्कूलों में विशेष कार्ययोजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए कक्षा 10वी और 12वी के विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षा की अच्छे से तैयारी करवाई जा रही है। साथ ही बच्चों को मेरिट के लिए विशेष तैयारी भी करवाई जा रही है। इसी संबंध में कलेक्टर श्री छिकारा स्कूल प्राचार्याे की बैठक लेकर प्री बोर्ड की तैयारी की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री छिकारा गुरुवार और शुक्रवार को प्राचार्याे, बीईओ और बीआरसी की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

पीएम जनमन योजना के सर्वे कार्य पूर्ण कर विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को करे लाभान्वित –

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जनजाति सदस्यों तक शिक्षा, पेयजल, आवास, सड़क, संचार, स्वास्थ्य एवं पोषण की समुचित पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत जिले के 199 बसाहटो में कमार जनजाति के लगभग 20 हजार निवासरत सदस्यों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण पश्चात अभी तक आवास की सुविधा से वंचित विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को पीएम आवास के तहत आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने पीएम जनमन के तहत सर्वे कार्य को गंभीरता और सक्रियता से पूर्ण करते हुए पिछड़ी जनजाति सदस्यों को आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए।

देश में वर्तमान कोविड के हालातों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं करे सुदृढ़-

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए शासन से प्राप्त कोविड गाइडलाइन की जानकारी ली। उन्होंने देश में वर्तमान कोविड की हालातों पर नजर बनाए रखते हुए जिले मे भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवश्यक बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सेनेटाइजर, टेस्ट किट, जांच सुविधा एवं आवश्यक दवाइयों का स्टॉक भी मेंटेन रखने के निर्देश दिए। जिससे आपातकालीन स्थितियों में बेहतर तरीके से बीमारी से निपटा जा सके।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version