केंद्र सरकार की योजनाए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह है विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य-रोहित साहू

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।आज चारों तरफ विकसित भारत संकल्प यात्रा एंव 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की चर्चा जोरशोर से हो रही है।केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित योजना एंव प्रदेश की साय सरकार की गरीब, किसान,महिला के लिए कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रचार प्रसार और पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बहुआयामी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत मोदी की गारंटी को पहूंचाने तत्परता दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिनो में विकसित भारत संकल्प यात्रा बोड़की, चरभट्ठी, चरौदा, बारूला ,कुण्डेल ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।सभी शिविरो में नवनिर्वाचित राजिम विधायक रोहित साहू नियत समय पर पहुंच रहे वहां पर विभाग वार विशेष कर पीएम आवास,राशनकार्ड बनाने, उज्जवला योजना,वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत योजना,सुकन्या समृद्धि योजना और सही पोषण,पीएम मातृवंदना योजना,सुकन्या योजना सहित अन्य योजनाओ का क्रियान्वयन करने अधिकारीयो को निर्देश कर रहे हैं।मोदी की गारंटी नाम से लोकप्रिय आईसी वैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के नाम ‘प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश’ एवं प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित जन जागरूकता संदेश को लेकर निर्धारित रूट मैप के अनुसार पहुँच रही है। कार्यक्रम के दौरान मेरी कहानी, मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में उपस्थित जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाई गई।


विधायक ने फिर दोहराया कि 22 जनवरी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा दिवस को दीपोत्सव मनाकर यादगार बनाये
         
 रोहित साहू ने अधिकारीयो को दी नसीहत दी, एक्शन में आए

नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का काम काज बोल चाल की शैली एंव राजनीति में जहां काफी चर्चा है, वहीं कई बार अपनी सक्रियता से आलोचकों को वह जवाब भी दे जाते हैं।
सभा समाप्ति के बाद शिविर में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं।शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करते रहने समस्त विभागों के अधिकारीयो कर्मचारीयो को नसीहत दी।क्षेत्र के नागरिकों के जीवन-स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहें। मोदी जी,साय जी की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहूंचे।जनप्रतिनिधि,आम लोगों की बात सुने और समझकर निराकरण करें।शिविर के प्रभारी ज्योति ढालेन को आज के जनपद के विभागीय आवेदनो के निराकरण करने की जबादेही दी गई।विधायक ने सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा यदि शिकायत आई तो मुझे कार्यवाही से कोई रोक नहि सकता।विधायक एक्शन में नजर आ रहे है।इससे अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो में हड़कंप मच गया।इसके साथ ही विधायक रोहित साहू द्वारा ग्राम पंचायत बोडकी के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में 2 स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया| इसके पश्चात् सभी अतिथियों ने माता कर्राबाघिन जोगीडीपा में मड़ाई मेला महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर माता से राज्य की प्रगति एवं उन्नति की कामना की|


   सासंद चुन्नी लाल साहू ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्रजन को लाभान्वित किया जा रहा है।शिविर में आने वाले महिलाओं की सिकल सेल एनिमिया की जांच की व्यवस्था है इसका लाभ लेवें।पुर्व कांग्रेस की ठगेस सरकार ने रेत,कोयला, चांवल,गोबर, महादेव एप के नाम पर बड़ा घोटाला किया।ये सब पैसा गरीब के थे। काग्रेंस सासद से नरसीग बलागिंर में तीन हजार करोड़ रूपया अवैध जप्त किया। साथ ही पुर्व सासंद चन्दुलाल साहू ने अपील की गई कि इस तरह के तरह के शिविर में आम जनता योजनाओं का लाभ उठावें, सभी की यह जिम्मेदारी भी है कि सन् 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना साकार करना है

कार्यक्रम में सासंद महासमुंद चुन्नी लाल साहू,पुर्व सासंद चन्दुलाल साहू,राजिम विधायक रोहित साहू,जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, सरपंच बोड़की एवं तहसील साहू समाज अध्यक्ष रामजी साहू, युवा भाजपा नेता राजु साहू,पुर्व सरपंच सिर्रीखुर्द विजय कंडरा,रामाधार साहू ,मोती राम निषाद,गजेन्द्र निषाद, सरपंच ओमप्रकाश साहू,सरपंच छुईहा गजेश्वर सिन्हा,संगीता साहू, किशोर साहू,पुरन्दर साहू,खोमन साहू ,लखन सिन्हा,मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल सोनकर, मकसुदन साहू, तुलाराम,महेश, परमेश्वर,छवि, राजेन्द्र, भोजराम,जागेश्वर , वेदराम,नुतन साहू, गोवर्धन सेन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version