गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज से शुभारंभ की गई 40 दिवसीय विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए समयबद्ध अभियान चलाया जाना है। समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। श्री साहू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार से जिले के लिए आईईसी (सूचना शिक्षा संचार) वेन उपलब्ध होगा। आईईसी वेन प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर अब तक मिले लाभ पर लोग अपने अनुभव साझा करेंगे तथा ऐसे व्यक्ति जिन्हें लाभ दिया जाना है उनकी पहचान कर वहीं पर लाभान्वित जाएगा। शिविर में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों को संबोधित किया जाएगा साथ में धरती कहे पुकार के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तथा विजेता को पुरूस्कृत किया जाएगा। विधायक रोहित साहू ने कहा कि इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे अनेक बुनियादी सुविधा प्रदान करने के लिए योजनाओं के माध्यम से संतृप्ति के लिए लक्षित पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जाना है। श्री साहू ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कार्यक्रमों के संपूर्ण जानकारी के साथ मैदानी अमलों को प्रस्तावित शिविर स्थल में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। शासन की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों को अवसर दिया जाए कि वे अपने अनुभव को सभी ग्रामीणों के समक्ष रखें। यह अभियान शहरी क्षेत्र से लेकर स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि सभी स्तर पर समन्वय समिति का निर्माण कर लिया जाए। कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट, तिथि निर्धारण, स्थल चयन पहले से करते हुए नागरिकों को इसके लिए सूचित करें, जिससे कि वे संकल्प यात्रा में शामिल होकर लाभान्वित हो सके।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ेगें नागरिक, शासकीय योजनाओं से होंगे लाभान्वित-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
