गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में आंगनबाड़ी भवनों की समस्या को दूर करने ग्राम बोरसी एवं तर्रा में 11.69 लाख रूपयों प्रति भवन की लागत से नए भवन बनाए जावेंगे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांग पर नए भवन की स्वीकृति प्रदान की है। नए आंगनबाड़ी भवन बनने से छोटे बच्चों को मानसिक एवं बौद्धिक विकास तथा पढ़ाई-लिखाई में भी सहायक होगी। साथ ही भवनों की समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी। छोटे बच्चों के भविष्य एवं पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने तत्काल नए भवनों की स्वीकृति दे दी। साथ ही कलेक्टर अग्रवाल ने नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर निर्धारित समय-सीमा अंतर्गत कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने बताया कि नये स्वीकृत भवनों में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं खेलकूद तथा बौद्धिक-मानसिक विकास के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। जिससे बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


