फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की 35 शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 आयोजित की गई। विकासखंड के चयनीत इन केन्द्रों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने बताया कि नगर की ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानी श्यामकुमारी देवी, विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, जुपिटर पब्लिक स्कूल, सरस्तवी शिशु मंदिर आदि विकासखंड की 35 सर्वेक्षण केन्द्रों में राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सर्वेक्षण का कार्य नियमानुसार एवं मापदंडो के अनुरूप किया गया। इस परख सर्वेक्षण में 9 वीं कक्षा के 341, छटवीं के 225 एवं तीसरी कक्षा के 310 इस प्रकार कुल 876 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारी में गत 18 नवंबर, 21 नवंबर, 29 नवंबर को पूरे ब्लॉक के 3, 6 एवं 9 के विद्यार्थियों का माक टेस्ट भी हुआ था। इस सर्वेक्षण में शिक्षा महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएड के प्रशिक्षार्थियों को एफ.आई. के रूप में नियुक्त किया गया था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने बताया कि हमारे ब्लॉक में यह सर्वेक्षण विभाग के निर्देशानुसार सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इसके लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some
