मैनपुर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन गरियाबंद के अभिनव पहल बोलेगा बचपन अभियान के अंर्तगत  विकासखंड मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा बीआरसीसी शिवकुमार नागे , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल   के मार्गदर्शन में विभिन्न विधाओं में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत बच्चों के प्रतिभाओ को आगे लाने  विकासखंड मैनपुर मे आज 22 अगस्त को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के सभी स्तर के बच्चो ने भाग लिया और उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने प्रतिभाओ को दिखाया।प्राथमिक वर्ग में कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के लिए कविता, आत्मपरिचय, श्रुति लेख,तीसरी से पांचवी के लिए कविता ,पुस्तक वाचन, श्रुति लेख माध्यमिक वर्ग के कक्षा छटवीं से आठवीं के बच्चों लिए भाषण,निबंध लेखन श्रुति लेख एवं उच्चतर माध्यमिक वर्ग कक्षा नवमी से बारहवीं के बच्चों लिए तात्कालिक भाषण,तात्कालिक निबंध, वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन  शिक्षकों के उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। जिसने निर्णायको की भूमिका प्रमूख रही क्योंकि सभी बच्चो में प्रतिभा अदभुत है 

पहली दूसरी वर्ग में कविता में झमीला आत्म परिचय पूर्वी श्रुत लेख चांदनी विधा में प्रथम स्थान ,, कक्षा तीसरी से पांचवीं वर्ग में कविता जानकी,पुस्तक वाचन ईशा, श्रुत लेख मंजुला में प्रथम स्थान ,पूर्व माध्यमिक वर्ग भाषण भावना ,निबंध लेखन क्षमा श्रुति लेखन  दुर्गेश्वरी में प्रथम स्थान   उच्चतर माध्यमिक वर्ग में तत्कालिक भाषण में तेजेश्वनी प्रथम  स्थान , तातकालिक निबन्ध में देवश्री परस, वाद विवाद में सुजाता,गीतांजलि सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओ कोआशीर्वचन के रूप में द्वारा सम्बोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्रोत समन्वयक ने कहा गया कि जीवन मे निरन्तर आगे बढ़ते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने बच्चों को कड़ी मेहनत एवं परिश्रम करने आह्ववान किया गया।सभी विजेता प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में  निर्णायक  के रूप  में  श्रीमति चित्रलेखा वर्मा, संतोष कुमार तारक  उमेश श्रीवास ,कोसिंग नेताम,सुश्री चमेली तीरधारी , श्रीमति नीरा ध्रुव अवतार सिन्हा, देवशंकर नेताम, कमल किशोर ताम्रकर, मो ऐजाज मेमन, नियाजी ,पटेल लोभान देवदास , रासबिहारी नागेश, भागवत पटेल, प्रेम चक्रधारी, अजय कुमार सेन, चूड़ामणि सोनवानी, गौकरण बघेल, डोमर पटेल महावीर साहू, विकास साहू, चित्रसेन पटेल ने योगदान दिया । , कार्यक्रम में विकासखंड  के सभी अधिकारी, राधेलाल साहू मुकेश ठाकुर सरोज सेन सहित समस्त संकुल प्राचार्य और समन्वयक उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version