छुरा(गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि गरियाबंद ज़िला छुरा विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 मार्च को मिनी स्टेडियम छुरा में किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला गरियाबंद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए एवं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दो आयु वर्गों में पहल 9 से 18 वर्ष और दूसरा आयु वर्ग 18 से अधिक है इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 5 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें कबड्डी, खो खो, वालीबॉल,रस्साकशी और एथलेटिक्स के अंतर्गत गोला फेंक लंबी कूद और 100 मी दौड़ रखा गया है उक्त प्रतियोगिता में लेने के लिये आप प्रभारी रेवेंद्र दीक्षित से(9691463500) संपर्क कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


