जनवंदन यात्रा में दिव्यांग ने भेंट की शगुन राशि

रायपुर (गंगा प्रकाश)। सुबह आठ बजे शुरू हुई जनवंदन यात्रा देर रात तक चलती रही इस दौरान आम जनता द्वारा सहयोग और आशीर्वाद स्वरूप दिये जा रहे हैं, सिक्के के रूप में एक दिव्यांग ने भी राशि भेंट की। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादे से ज्यादा किया है इस बार भी लोगों का भूपेश सरकार पर भरोसा बरकरार है। जनवंदन यात्रा में केरल समाज बौद्ध समाज सिंधी समाज उत्तर भारतीय समाज और विप्र समाज के लोगों से आत्मीय भेंट हुई साथ ही डीडी नगर ठक्कर बापा वार्ड गुढ़ियारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हीरापुर टाटीबंध खमतराई कोटा कॉलोनी में आम जनता से रूबरू हुये। कांग्रेस प्रत्याशी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ और हमेशा रहूँगा मेरा जीवन आम लोगों के लिए है, उनकी खुशी ही मेरी खुशी है। पाँच साल उनके बीच गुजारें हैं और आगे भी उन्हीं का होकर रहूँगा।सरकार बनते ही गैस सिलेण्डर में 500 रूपये की सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी करीब 42 लाख उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी 6000 सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ियों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में निःशुल्क ईलाज मिलेगा महिलाओं द्वारा संचालित स्व सहायता समूह का कर्जा माफ होगा 17.5 लाख गरीब परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी, साथ ही गरीब परिवारों को 10 लाख और एपीएल के श्रेणी में आने वाले परिवारों का 5 लाख तक का ईलाज का खर्च सरकार उठायेगी धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स की संख्या में भी सरकार बढ़ोतरी करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version