गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। विकास खंड स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद कृषि उपज मंडी छुरा में मंगलवार को एक दिवसीय का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजिम विधायक विधायक अमितेश शुक्ला रहेंगे। जिसमें पंचायत स्वास्थ्य योजना व समुदाय आधारित निगरानी कार्यक्रम के तहत वर्तमान में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के माध्यम से निगरानी व कार्य योजना के निर्माण कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। समुदाय स्तरीय निगरानी से कई समस्याएं हल हो रही है। किन्तु कुछ समस्याएं विकास खंड अथवा जिला स्तर पर हल किया जा सकता है। इसके लिए गांव के नागरिक जैसे कि मितानिन, ग्राम पंचायत , स्वच्छता एवं समति के सदस्य आदि व शासकीय विभाग के संवाद का प्रावधान इन सम्मेलनों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके कुछ मुख्य उद्देश्य है समुदाय को अपनी समस्या रखने का अवसर देना, अधिकारियों को क्षेत्र स्तरीय समस्याओं से अवगत कराना, पंचायत के सदस्यों व जन प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य से जुड़ाव बनाना, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का सशक्तिकरण करना, शासकीय सेवाओं पर समुदाय की निगरानी को सशक्त करना आदि। उक्त सम्मेलन मितानिन कार्यक्रम के स्वस्थ्य पंचायत ब्लॉक/समन्वयको व मितानिन परीक्षको द्वारा मितानिनो के सहयोग ग्राम पंचायत, ग्राम स्वस्थ्य एवं पोषण समिति के सदस्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छुरा जनपद क्षेत्र वासियों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विकास खंड स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
