गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धरमजयगढ़ पुलिस थाना परिसर पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पुजन किया गया। दशहरा के मौके पर आज सुबह पुलिस थाने में शस्त्रागार का भक्तिमय माहौल रहा। टीआई नंदलाल पैंकरा समेत सभी पुलिस कर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए थे। मंत्रोचार के साथ सुबह 11 बजे देवी आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र शस्त्र शस्त्रागार में जमा किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस थाने में खड़ा किया गया था। अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी की पूजा की गई। पुलिस थाने में दशहरे को शस्त्र पूजा की परंपरा है।इसी कड़ी में टीआई पैंकरा सहित सभी पुलिर्सकर्मीयों ने पुलिस थाना में शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।
छाल थाना में विधि विधान से की गई शस्त्र पूजा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन पर विजयादशमी के शुभ अवसर पर छाल थाना मे शस्त्र का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। थाने में उपलब्ध गन और शस्त्र जिससे दुश्मनों को सबक सिखाया जाता है उसकी पूजा बड़े हर्ष उल्लास के साथ की गई।इसके साथ ही 112 वाहन जो कि समय पर पहुंचकर विपत्ति में पड़े नागरिकों की रक्षा करता है उसका पूजन भी थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस थाना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


