लक्ष्मीनारायण सिन्हा

नरहरपुर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 26/11/2022 को ठाकुर भाव सिंग कला एवं विज्ञान महाविद्यालय नरहरपुर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही साथ 26/11 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों एवं निर्दोष लोगों के शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण शुक्ला,प्रो.मुकेश नेताम, प्रो.देवेंद्र सिंहसार, प्रो. नरेंद्र नागवंशी, प्रो. नरोत्तम कौशिक,प्रो.सहजवती साहू, और प्रो.रितु साहू के द्वारा संविधान के उद्देश्य, सार्थकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संविधान के महत्व को बताया गया साथ ही साथ महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा भी संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन गाथा, संघर्ष और संविधान की आवश्यकता और उपयोगिता के उपर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रमुख प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण शुक्ला के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सभी टीचर, कर्मचारी, और महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


