पटाखे फोडकर,मिठाई खिलाकर मनाया स्थापना दिवस

मैनपुर(गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोहरापदर द्वारा संगठन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इकाई गोहरापदर के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में मशाल यात्रा निकाली गई।नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में भारतमाता की आरती की गई।पटाखे फोड़कर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनायें दीं।

इस दौरान नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी ने कहा की विद्यार्थी परिषद बीते 75 वर्षों से छात्रहित और राष्ट्रहित के उद्देश्य के साथ कार्य करते आ रही है।अपने 75 वर्षों की इस ध्येययात्रा में संगठन ने लगातार संघर्ष किया हैं।ठीक करेंगे तीन काम प्रवेश,परीक्षा और परिणाम के नारे के सार्थक बनाया और इसी का नतीजा है की हम आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में जाने जाते है।छात्र संगठन होने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अभाविप राजनीति से परे राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए समाज को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।आजादी के अमृत महोत्सव में हमने बहुत सी संकल्प लिए थे इस तारतम्य में अभाविप अपने अमृत महोत्सव में भी में नए संकल्प लेकर कार्य करेगी। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहमंत्री लिकेश नागेश,ठाकुर पाथर,महाविद्यालय प्रमुख भक्तचरण दौरा,एसएफडी प्रमुख चंचल कुमार,केशव अग्रवाल,रूपेश यादव,गिरीश माँझी,गुनधर चक्रधारी,पीताम्बर दौरा,गौरव साहू,घनश्याम यादव,मनीष सिन्हा,सौरव साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version