गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की विद्या निकेतन अंग्रेजी पब्लिक स्कूल वर्ष के पहले महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार हरेली को ग्रीन डे सेलिब्रेशन एवं वेलकम पार्टी के रूप में काफी उत्साह उमंग से मनाया गया। अति महत्वकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ी माहतारी के पूजा अर्चना एवं बच्चों के शानदार नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों के लिए ग्रीन थीम रखी गई थी। शाला के संचालक नरेंद्र रात्रि ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे ग्रीन ड्रेस पहनकर पेड़-पौधे ड्रेस पहनकर काफी आकर्षक लग रहे थे। पेड़ पौधे के प्रति बच्चों की लगन देखकर शाला के शिक्षकों ने उन्हें काफी सरल शब्दों में पर्यावरण का महत्व बताते हुए पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा के बारे में बताया। शाला में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आरती कर माला पगड़ी पहनाकर स्वागत कर मुंह मीठा कर प्रवेश कराया गया। शाला की छात्राएं प्रिया पहाड़िया श्रुति सोनी ईशा सोनकर सात्विक रात्रे मानसी रात्रे कनिका कुदेशिया अद्वितीय साहू द्वारा काफी आकर्षक वेलकम नृत्य कर जमकर वाहवाही लूटी। हरेली महोत्सव कार्यक्रम में पालक के रूप में ऋचा सोनी दिशा कुदेशिया पूजा पहाड़िया सहित काफी पालक उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य शालिनी साहू प्रमिला साहू मनीषा टिकेश्वरी गरिमा सोनी करिश्मा साहू सहित पूरे स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


