गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विद्या मंदिर सेंदर के शैक्षणिक ट्रस्ट का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का त्रिवार्षिक चुनाव 12 अगस्त को दूसरी बार स्थगित हुआ है। इससे ग्रामवासियों ने चुनाव कराने पहूंचे अधिकारीयों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फिगेंश्वर को इसका चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 24 जुलाई को नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह देने एंव 25 जुलाई को मतदान कराने की सुचना पर नियत समय पर अधिकारी पहूचे थे। इस बीच दावाआपत्ति पर कानूनी जांच के नाम पर चुनाव बीच मे स्थगित किया गया। दूसरी बार चुनाव सम्पन्न कराने अनुविभागीय अधिकारी राजिम, तहसीलदार राजिम-फिगेंश्वर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिगेंश्वर, के मार्गदर्शन मे चुनाव सम्पन्न कराने दल का गठन किया गया। जो 12 अगस्त को विद्या मंदिर सेंदर पहूंचकर 24 जुलाई से जहां चुनाव प्रक्रिया रूका था उससे आगे की प्रक्रिया कराने निर्देश दिया गया था। निर्देश के अनुपालन मे 12 अगस्त को चुनाव दण्डाधिकारी तहसीलदार राजिम खोमन धु्रव, चुनाव प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फिगेंश्वर रमेन्द्र जोशी, मतदान पीठासीन अधिकारी नोहर सिंह साहू व्याख्याता एल.बी.उ.मा.वि. बेलर, मतदान अधिकारी झुमुक लाल साहू व्या., नरेन्द्र कुमार साहू शिक्षक, चेतन प्रसाद रात्रे, लोमश साहू, पुलिस थाना फिगेंश्वर एस आई सहित पुलिस बल समय पुर्व पहूंच गए और अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया। 12 अगस्त को चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत दावाआपत्ति से हूई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी कक्ष मे बुलाया गया और 24 जुलाई को प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन के निरकरण की घोषणा हूई। जिसमे तत्कालीन अध्यक्ष विद्या मंदिर सेंदर व अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल कर्ता खेमराज सिन्हा का नामांकन निरस्त किया गया। इसके विरूद्ध अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामू राम साहू का नामांकन वैध पाया गया, बांकी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के सभी नामांकन वैध पाये गए। पीठासीन अधिकारी नोहर सिंह ने निरस्त होने के कारण मे बताया कि खेमराज सिन्हा के विरूद्ध पुलिस रिकार्ड मे अपराधी कृत्य मे संलिप्त होने पुलिस प्रशासन गरियाबंद, पुलिस थाना फिगेंश्वर द्वारा सप्रमाण प्राप्त हूआ है। यह सुनते ही खेमराज सिन्हा और अन्य चुनाव अधिकारी पर हावी हो गये। थोड़ी देर तक कमरा पुलिस नियंत्रण से बाहर हो गया। तुरन्त पुलिस थाना फिगेंश्वर को सुचना पर स्वयं थाना निरिक्षक फैजल होदा शाह आये और कड़ाई से प्रत्याशी छोड़ सबको स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया जिससे माहौल बराबर शांत हो गया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते शेष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के मतदान के लिए मतपत्र तुरंत छपवाया। अध्यक्ष पद के सिर्फ एक नामांकन वैध पाये गए जिससे उस पद पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।मतपत्र चुनाव कक्ष मे पहूचते ही सभी अधीकारी स्कूल से बाहर आ गये और अपने वाहन से बिना चुनाव कराये चले गए। कक्ष छोड़ने और चुनाव स्थगित का कोई ठोस कारण नही बताया। इधर ग्राम कोटवार के माध्यम से माइक से एलाउंस कराया गया कि आज की चुनाव प्रक्रिया को यही स्थगित किया गया है।वही तहसीलदार राजिम खोमन धु्रव ने सम्भावित विवाद और गहराने को चुनाव स्थगित का कारण बताते हुए कहा की अगामी 16 अगस्त को सम्भावित चुनाव हो सकता है। इस तरह दूसरी बार चुनाव स्थगित होने की खबर पर पुरा गांव का आक्रोश अधिकारी पर आ गया।ग्रामीणों ने कहा चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक निर्वहन की नासमझी के कारण अधिकारी इसका कारण बन रहा है। इधर पक्ष के सैकड़ों व्यक्ति राजिम विधायक रोहित साहू निवास पहूंच गए। उन्होंने चुनाव कराने मे असफल अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग कि।दो बार पुरे गांव वालों को चूनाव के कारण घर पर रहना हो गया। अभी खेती किसानी का समय अमुल्य है। अब तीसरी बार तारीख दे रहे हैं। जिस अधिकारी को सफल चुनाव कराने अनुभव नही क्यो बार बार उन्हें ही भेजा जा रहा है। लोगों ने सख्त लहजे से शिकायत की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version