फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली जैसे महत्वपूर्ण एवं आस्था के त्यौहार है। जिसमें लोग अतिरिक्त विद्युत का उपयोग करते है। ऐसे में असावधानी के कारण शहर एवं ग्रामीण इलाकों में बाहरी व्यक्तियों की विद्युत दुर्घटनाओं में जनहानि और गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आती रहती है जो कि अत्यंत पीड़ादायक तथा संबंधित परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में घटित होती है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जनता को बिजली से बर्ताव करते वक्त सावधान रहने तथा छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है। लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया है। पॉवर कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन उनकी आवश्यकताओं के लिए प्रदान किया जाता है इसका उपयोग जंगली जानवरों का शिकार करने अथवा खेतों में फसल सुरक्षा के लिए तार फेसिंग में करंट लगाना सीधा खंभे से करंट लेना आदि अवैध और खतरनाक है। इससे आमजन को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली के स्वीच या प्लग का उपयोग हमेशा रबर की चप्पल पहन कर ही करना चाहिए। ट्रांसफार्मर और बिजली की लाईनों से सुरक्षित दूरी बरतना चाहिए। हमेशा वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करें। विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मैदानी स्तर पर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some

