ओढ़ और आमामोरा मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल को पहले किया गया रवाना
10-10 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाएं संभालेंगी कमान
दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान सामग्री वितरण कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 55 बिन्द्रानवागढ़ के दूरस्थ मतदान केन्द्र क्रमांक-77 आमामोरा एवं 78- ओढ़ के मतदान दलों को सर्वप्रथम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंडी परिसर में सामग्री वितरण और रवानगी का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री छिकारा ने आज मंडी परिसर स्थित सामग्री वितरण केन्द्र में मतदान दलों एवं संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।


जिले मेें कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 54 हजार 559


जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 54 हजार 559 है, जिनमें पुरूष मतदाता 2 लाख 28 हजार 132 एवं महिला मतदाता 2 लाख 26 हजार 427 है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 573 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें राजिम विधानसभा में 274 मतदान केन्द्र एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 299 मतदान केन्द्र हैं। सफलतापूर्वक चुनाव संचालन के लिए लगभग 2700 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 63 सेक्टर बनाये गये है, जिसमें राजिम में 26 व बिन्द्रानवागढ़ में 37 शामिल है। प्रत्येक सेक्टरो में 08 से 10 मतदान केन्द्र शामिल है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र, 1-1 दिव्यांग मतदान केन्द्र, 1-1 युवा मतदान केन्द्र एवं 5-5 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में प्रातः- 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा मतदान


निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के लिए प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्र इनमें मतदान केन्द्र क्रमांक 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार एवं 122-कोदोमाली के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच होगी।


सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम


सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किये गए है। उड़ीसा राज्य के जिले नवरंगपुर, कालाहाण्डी व नुवापाड़ा से लगे मतदान केंद्र खुटगांव, खोकसरा, बरही, मगररोड़ा बिरीघाट, गरीबा, कैटपदर  व इंदागांव इत्यादि मतदान केन्द्रों मंे विशेष निगरानी रखी जायेगी।


वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी के जरिए मतदान गतिविधियों पर रहेगी नजर


मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया व गतिविधियों की पूरी नजर रखी जायेगी। जिले के 287 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी के माध्यम से रिकॉर्डिंग कर वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमे राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 137 और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 150 केंद्र शामिल है। साथ ही मतदान केन्द्रों में वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version