कलेक्टर के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ संपन्न

  मतदान की प्रकिया पूरी कर मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी

 मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदान में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। मतदान की प्रकिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की सकुशल वापसी हो गई है। जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया था, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी हुई। मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान दिवस को दोनों विधानसभाओं में कुल 85.04 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 54 में 94 हजार 647 पुरूष मतदाताओं तथा 97 हजार 230 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 55 में 95 हजार 768 पुरूष मतदाताओं तथा 99 हजार 79 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। राजिम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 54 में 84.03 प्रतिशत रहा। जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 84.38 प्रतिशत एवं महिला मतदाताओं ने 83.07 प्रतिशत मतदान किया। इसी प्रकार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 86.02 प्रतिशत मतदान रहा। जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 86.06 प्रतिशत एवं महिला मतदाताओं ने 85.97 प्रतिशत मतदान किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version