महेश प्रसाद
कोरिया (गंगा प्रकाश)। भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा पूरे देश को एक सही दिशा एवं नशा मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से जगह जगह दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता रहा है। जिस कड़ी में आज भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा चिरमिरी में दुर्गा चालीसा के पाठ का अयोजन किया गया नशा मुक्ति को लेकर दुर्गा पांच घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ किया गया भारतीय सक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया की नशे को लेकर हम लोग कार्य कर रहे है नशे से बड़े बड़े क्राइम होते है आज कल के नवयुवक सिरप इंजेक्शन टेबलेट गांजा का गलत उपयोग कर बर्बाद हो रहें है इस विषय पर कोई भी नेता ध्यान नहीं दे रहा है
सबसे बड़ी बात यह है कि, भारतीय सक्ति चेतना पार्टी ने नशा को लेकर इस विधान सभा चुनाव में पूरे छत्तीसगढ़ में अपने पार्टी से 90 सीटो पर चुनाव लडने का फैसला लिया है।
भारतीय चेतना शक्ति पार्टी के कोरिया के जिला अध्यक्ष कमलदेव सारथी का कहना है कि भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा हमने नशा मुक्त एवं आदर्श भारत की संकल्पना की है और हमारा यह प्रयास निश्चित तौर पर हमें आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता को हमारे पक्ष में लायेगा क्योंकि हमारी पार्टी निस्वार्थ भाव से कार्य करेगा जो भी भ्रष्टचार करेगा उसे हम लोग उजागर करेंगे क्योंकि हमारी पार्टी देश हित में कार्य कर के दिखाएगा और मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी पे जनता भरोसा करेगी इससे पहले भी हम लोग ने चुनाव लड़ा है।
There is no ads to display, Please add some


