सुमन साहा
कांकेर (गंगा प्रकाश)। कांकेर जिला के ग्राम पंचायत बांदे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 79 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल का वितरण विधायक अनूप नाग के हाथों किया गया। इसके साथ ही बांदे हाई स्कूल से जिला में 10वी,12वी की परीक्षा में टॉपर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत रूप से 10-10 हजार रुपय देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रतिवर्ष यह निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ विद्यार्थियों को कांग्रेस की सरकार के द्वारा दिलाई जाती है। हमारे राज्य में पहले छात्रों के अपेक्षा छात्राओं की उपस्थिति विद्यालय में कम हुआ करती थी क्युकी दूर से आने वाले छात्राओं को शाला पहुंचने में परेशानी हुआ करती थी। सरस्वती साइकिल योजना की शुरुआत किये जाने के बाद स्कूल आने व घर जाने में सरलता होने से अब विद्यालयों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जीवन में सफलता के लिए विद्यालय जाना व ज्ञान हासिल करना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षा में अच्छे प्रतिशत से पास होना भी सफलता दिलाती है। विधायक नाग ने आगे विद्यार्थियों से कहा की आप सभी मेहनत कर इस तरह का नाम हासिल करें की हमारे छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन हो। विद्यालय के प्राचार्य नारायण बिस्वास ने भी शासन की सरस्वती साइकिल योजना को महत्वपूर्ण बताया। छात्राओं ने भी विधायक अनूप नाग और राज्य शासन एवं गुरुजनो का आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some
