गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राजिम विधानसभा के 178 व्यक्तियों को 26 लाख 90 हजार रू. की राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुसार से जारी करते हुए कलेक्टर गरियाबंद को हितग्राहियों के बैंक खाता में स्वीकृत राशि जमा कराने निर्देशित किया है। इस हेतु कलेक्टर गरियाबंद द्वारा तहसीलदार गरियाबंद को 1,65000, तहसीलदार छुरा को 1,60000 एवं तहसीलदार राजिम को 23,65000 की राशि आरटीजीएस के द्वारा उनके बैंक खाते में जमा कराई गई है। इस अनुदान राशि में ईलाज हेतु, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ हितग्राहियों को आर्थिक सहायता हेतु आबंटित की गई है। हितग्राहियों ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने विधायक रोहित साहू एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


