गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम तर्रा के ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि काफी लंबे समय से नवीन प्राथमिक शाला तर्रा शंकर नगर के छात्रों एवं आसपास के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी राजिम विधायक रोहित साहू को दी गई तो उनकी अनुशंसा एवं प्रयास से यहां बोर खनन करवाकर जल समस्या से निदान करवाया गया। इससे शाला के छात्रों एवं ग्रामीणों की काफी जरूरी एवं लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हुई है। ग्रामीणों शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल, शिक्षिका लता साहू, भाजपा कार्यकर्ता नेपाल साहू, टेकराम साहू, मकसुदन साहू, तुकेश साहू आदि ने इस अति आवश्यक पानी की मांग को प्राथमिकता से हल करने के लिए विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों एवं शालेय छात्रों ने पूजा अर्चना कर बोर का शुभारंभ कर मिष्ठान का वितरण किया।
There is no ads to display, Please add some


