सागर बत्रा
रायपुर (गंगा प्रकाश):- रायपुर रेलवे स्टेशन में भारत के भिन्न कोने में पहुंचने 112 ट्रेनें चलती है लगभग 70 हजार यात्री इस स्टेशन से यात्रा करते है उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा सीनियर स्टेशन मास्टर सी एस मोहपात्रा एवम महेंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड के संचालक ईश्वर अग्रवाल ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ इकाई व महेंद्रा स्पंज एवम पावर लिमिटेड के सयुक्त तत्वधान में 5लाख के 4 नग वाटर कूलर स्टेशन के विभिन्न अलग अलग स्थानों पर लगेंगे जिसकी घोषणा ईश्वर अग्रवाल ने की जुनेजा ने अग्रवाल परिवार का धन्यवाद ज्ञापित हुए कहा की अग्रवाल परिवार लोकहित एवम जनता की सेवा में शहरो में विभिन्न कार्यों में अलग अलग क्षेत्रों में सेवा पहले भी दिया और आज भी यात्रियों के लिए पेय जल की व्यवस्था की जिसके लिए उन्हें साधुवाद प्रेषित किया साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे उनके कर्मचारियों को भी बधाई दी
There is no ads to display, Please add some


