डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू लोकसभा चुनाव व आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत पुनः आगामी गुरुवार दिनांक 13 जून से प्रत्येक गुरुवार को फिर से जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। डोंगरगांव विधानसभा की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत होने तथा उनके त्वरित निवारण हेतु प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने के लिए डोंगरगांव विधायक द्वारा “जनता के दरबार” को  पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।

विधायक दलेश्वर साहू की कोशिश जनता को न्याय के साथ समावेशी विकास, एवं सुशासन के सिद्धांत पर आधारित सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का लाभ प्राप्त करने के सम्बन्ध में होने वाली समस्या के बारे में सीधे आम जनता से संवाद प्राप्त करना तथा उसका निवारण इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गुरुवार को क्रमशः विधायक कार्यालय मोंगरा कॉलोनी डोंगरगांव में क्षेत्र के आम जनों की समस्या सुनने व निराकरण करने हेतु उपस्थित रहेंगे इसका समय सुबह 10:00 बजे से शाम तक रखा गया है यह जानकारी हमें कांग्रेस प्रवक्ता और साथ ही मीडिया प्रभारी रवि शुक्ला ने दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version