मोहला(गंगा प्रकाश)– मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी जनसेवा के लिए न दिन देखते है न रात,वे रात में भी लोगो के बुलावे पर तुरंत चाहे वो भूमिपूजन हो लोकार्पण हो या सुख दुख का कार्य हो, ऐसा ही वाकया हमे मंगलवार रात्रि को देखने को मिला,सुबह से वे मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर थे।इसलिए लगातार दौरे के कारण रात हो गई लेकिन विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जनसेवा के बीच समय को नही आने दिया और रात्रि में ही मोहला ब्लाक के ग्राम कुल्हारदो में अपने वाहन से पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात की ,रात में ही 8 बजे बसाहट से दूर एक किमी पैदल चल कर झेलुक पारा में मुख्यमंत्री समग्र विकास से 6.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का गाँव के सियान,बैगा, गायता के साथ भूमिपूजन किया ।सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के वक्त कुमार कोरेटी,हरिश्चंद्र तारम गायता,धरमु तारम ग्राम पटेल,दौलत कोरेटी पंच,कोमल कोला,सन्तु मांझी,देवनाथ कोरेटी,तिलक कोमरे, देवसाय कोरेटी,रामचन्द्र कोमरे,पंचू कोरेटी आदि लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


