यदिन्द्रन नायर
बीजापुर(गंगा प्रकाश)।– भोपालपटनम प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों एवं निःशक्तजनों को भारतीय रेडक्रास सोसायटी से प्रदत्त राहत सामग्री व हाइजीन किट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत व छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, वरिष्ठ नागरिक लालू राठौर एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला संगठक नरवेद सिंह मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


