लखनपुर(गंगा प्रकाश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर मे 2 जनवरी दिन मंगलवार को जीवनदीप समिति के अध्यक्ष और अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया गया कि अपने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन न करें और मरीजों के परिजनों से मधुर व्यवहार स्थापित करें जिससे मरीज एवं मरीज के परिजनो को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो।
जिसमें मुख्य रूप से जीवनदीप समिति के कर्मचारियों का मानदेय में बढ़ोतरी किया गया और कुछ कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं करने पर उनके स्थान पर दूसरा कर्मचारी की नियुक्ति की गई l
तथा कुछ एंबुलेंस चालकों द्वारा बार-बार शिकायत आने पर की शराब के नशे में दूध होकर मरीज एवं उसके परिजनों को दुर्व्यवहार और कार्य सही तरीके से नहीं करने पर उनको बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा गया कि संवेदनशील एवं जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के चालक के द्वारा अगर शराब के नशे एम्बुलेंस चलाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी समय रहते सुधार कर लिया जाए।
बीएमओ पी एस मार्को को यह भी निर्देशित करते हुए कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार से अगर शव वाहन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किराए के वाहन तत्काल शव को परिजनों के घर पहुंचे। किराए के वहां का खर्च विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा वहन किया जाएगा।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेटअप के आधार पर कुछ विशेषज्ञों और डॉक्टर के पद रिक्त हैं उनके विषय में भी चर्चा की गई और रिक्त पदों को जल्द से जल्द पूरा करने की आश्वासन विधायक के द्वारा दिया गया।
डीजल की राशि भुगतान के संबंध में भी लॉग बुक के हिसाब से किलोमीटर की दूरी के आधार पर डीजल का भुगतान किया जाए और व्यवस्था में सुधार किया जाए इस तरह से अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
वहीं रात्रि कालीन तथा कुछ स्टाफ नर्सो के द्वारा मरीज के परिजनों एवं मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला आता रहा है जिस पर बीएमओ डॉक्टर पीएस मार्को को सख्त निर्देशित किया गया है कि समझाइए दिया जाए और अगर समझाइए देने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वही बैठक के अंत में समस्त डॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता के ऊपर विशेष ध्यान दिया जाए शौचालय सहित अस्पताल के आसपास गंदगी न रहे और नए भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया गया और जानकारी ली गई की भवन अधूरा है और ठेकेदार को जल्द से जल्द नए अस्पताल भवन का कार्य पूरा करने के लिए भी उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे ,राजेंद्र जायसवाल ,दिनेश बारी डॉक्टर पीएस मार्को, डॉक्टर पीएस केरकेट्टा डॉक्टर ओपी प्रसाद सहित अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है।
There is no ads to display, Please add some


