गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें किसान उन्नति योजना अन्तर्गत 927 रू. क्विंटल दी जाने राशि संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए मांग की है कि वे गरीब, कम स्वयं की भूमि होने के कारण मंदिर ट्रस्ट, स्कूलों अथवा अन्य सार्वजनिक संस्थाओं की जमीन रेगहा में लेकर खेती किसानी कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करते है। सभी किसानों की तरह कृषि कार्य में पूरी मेहनत एवं पूरा खर्चा खाद, दवाई आदि का करते है और संस्था को प्रति एकड़ बड़ी राशि रेगहा के रूप में देते है। फिर अन्य कृषकों की तरह हमें क्यों किसान उन्नति योजना की राशि नहीं दिए जाने का फरमान किया गया है। जबकि हमने समर्थन मूल्य में सहकारी सोसायटी में अपना धान विक्रय किया है। अतः भूस्वामी और हम मेहनतकश किसानों में अंतर या भेदभाव क्यों किया जा रहा है। किसानो की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल खाद्य विभाग के सचिव डॉ बसव राजु से फोन पर बात कर जल्द ही इन किसानो को कृषक उन्नति योजना की राशि का लाभ दिलाने निर्देशित कियाद्यजिस पर वहा मौजूद किसानो के प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त किया।
विधायक रोहित साहु द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के बारे में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत विभागीय सचिव से चर्चा कर इस समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया। लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कम समय में ही सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि नई सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देकर विकास का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को धान का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड रुपए भी तत्काल प्रदान किया गया। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी अमल में लाई गई। राज्य में इस वर्ष 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान भी किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह के कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य की माता बहनों के लिए सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। जिसके तहत 70 लाख से अधिक माताओं के खाते में 1000 के मान से 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पीएससी की पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना शुरू हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना प्रारंभ हुई है। इस तरह छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर है।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, राजेश साहू, मनीष हरित, राजू साहू, अंकुर पहाड़िया, मोती निषाद, रामाधार साहू, भागीरथी सिन्हा, किशोर साहू, केजउ निषाद, ईश्वर साहू, प्यारेलाल सोनकर आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version