गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में विधायक रोहित साहू के प्रयासों के परिणाम स्वरूप जल्द ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी राजिम विधायक रोहित साहू ने विधानसभा में जिले की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर प्रश्न उठाया था उन्होंने सदन में बताया कि गरियाबंद को जिला बने लगभग 13 साल हो चुके है उसके बाद भी जिले के लोगो को छोटे मोटे इलाज के लिए राजधानी के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज नही मिल पाने के कारण कई लोगों की अकाल मौत हो जाती है। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ की दरकार अभी भी बनी हुई है जिसके बाद सदन में जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गरियाबंद जिला अस्पताल को आदर्श जिला अस्पताल बनाने घोषणा की । विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की जिसमें बताया गया है कि गरियाबंद जिले के अस्पताल को आदर्श जिला अस्पताल बनाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देना है।विधायक रोहित साहू ने बताया कि इस योजना के तहत एम्स के जैसी उच्चस्तरीय सुविधाएं स्थानीय नागरिकों को जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर है कि लोगों को मदद तथा उचित इलाज की सुविधा प्राप्त हो। इस कदम के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाएगा और लोगों को आदर्श स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा बल्कि जनता का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा।इस प्रक्रिया में राज्य के 7 जिलो का चयन होना है जिसमे गरियाबंद को सर्वप्रथम चुना गया है।रोहित साहू ने सरकारी प्रतिनिधियों को जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीरता को समझने और समाधान के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने इस पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। यह पहल गरियाबंद जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत होगी, उन्हें अब हर छोटे मोटे इलाज के लिए राजधानी की ओर कूच नही करना पड़ेगा और उन्हें अब गरियाबंद में ही अधिक उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे जिले के लोगों की सेहत और जीवनशैली में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार होगा। आदर्श जिला चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड होने से गरियाबंद जिले को सरकारी स्तर पर उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अवसर मिलेगा और जिले की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार होगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मील का पत्थर साबित हो सकती है जो गरियाबंद जिले के निवासियों को उनके अधिक उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी जिले के लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मेरी हमेशा से पहली प्राथमिकता रही है । इसी कड़ी में विधानसभा में जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर मेरे द्वारा प्रश्न किया गया था जिसके प्रतिउत्तर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गरियाबंद में आदर्श जिला अस्पताल बनाने की घोषणा की है मै अपने और जिलेवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version