गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गुरूवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। राजिम विधायक रोहित साहू ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। विधायक श्री साहू ने कहा कि परीक्षाफल केवल हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है यह हमारी क्षमता या बुद्धिमता का पूर्ण माप नहीं है। यह हमें समझने में मदद करता है कि हमने कितना अच्छा प्रदर्शन किया। किन क्षेत्रों में हम मजबूत है और किनमें सुधार की आवश्यकता है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि वास्तविक जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, लगन, दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता से प्राप्त होती है। जिन परीक्षार्थियों का किसी कारणवश सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता हमें पूर्ण विश्वास के साथ अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित रखें, सीखते रहे, और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। यही सच्ची सफलता की कुंजी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version