सागर बत्रा
रायपुर (गंगा प्रकाश):- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के साथ-साथ आम जन मानस से डोर-टू-डोर मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत् हो रहे हैं आज उन्होंने रायपुर पश्चिम के वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 एवं ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत निवासरत् लोगों के घर-घर जाकर जनमानस से रूबरू हुए एवं ग्रीष्मकाल में उठती समस्याओं,उनके स्वास्थ्य,शिक्षा व मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर चर्चा भी किए,फिर उन्होंने सभी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराने लोगों को विश्वास दिलाया है। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन एक या एक से अधिक वार्डों में जनसंपर्क कर आम लोगों, सामाजिक संगठन के लोगों और पार्षदों की उपस्थिति में विकास कार्यों हेतु सुझाव लिया जा रहा है एवं साथ ही साथ उनकी मांगों को पूर्ण करने की प्रक्रिया भी निश्चित रूप से करने का प्रयास किया जा रहा है विधायक विकास उपाध्याय आज वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 अन्तर्गत खमतराई, श्रीनगर के स्लम एरिया में डोर-टू-डोर जाकर स्वच्छता, लोगों के स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा व अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा किए, तत्पश्चात् ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत शिवानन्द नगर, मुर्रा भट्टी, गांधी नगर के भी स्लम एरिये व कॉलोनियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना और मूलभूत समस्याओं से अवगत् हुए। विधायक विकास उपाध्याय ने लोगों से मिलकर उनको विश्वास दिलाया है कि उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का निदान जल्द ही किया जा सकेगा ।
There is no ads to display, Please add some
